डोंगरगढ़। ग्राम रामाटोला में रविवार रात एक शादी समारोह में मामूली विवाद खूनी घटना में बदल गया। झगड़े के दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, रामाटोला गांव में आयोजित शादी समारोह में दो युवकों के बीच मामूली तकरार हुई। विवाद बढ़ते-बढ़ते झगड़े और फिर चाकूबाजी तक पहुँच गया। घटना के समय मौके पर मौजूद लोग दहशत में थे।
घायल युवक को तत्काल जिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरा युवक भी चाकू लगने से घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अनु अधिकारी केसरी नंदन नायक ने बताया कि मामले में सलग्न दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
