राजनांदगांव। फोटोग्राफी और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके राजनांदगांव के शुभम उपाध्याय को पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया है। चांपा-खरसिया में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शुभम को उनके उत्कृष्ट फोटोग्राफी और पत्रकारिता कार्यों के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।
पत्रकार कल्याण महासंघ द्वारा पिछले 4 वर्षों से समाज के हर वर्ग के कर्मयोगियों को सम्मानित करने की परंपरा निभाई जा रही है। इस मंच पर न केवल पत्रकारों को, बल्कि साहित्यकारों, कवियों, मितानिनों और समाज के लिए समर्पित हर छोटे-बड़े काम करने वालों को प्रोत्साहन दिया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष राजनांदगांव से शुभम उपाध्याय का चयन उनके बेहतरीन विजुअल कवरेज के लिए किया गया।
शुभम उपाध्याय राजनांदगांव के उन गिने-चुने फोटोग्राफरों में शामिल हैं, जो अपनी तस्वीरों के माध्यम से खबरें कहते हैं। राजनांदगांव नगर निगम द्वारा आयोजित फोटोग्राफी स्पर्धाओं में शुभम दो बार पुरस्कार जीत चुके हैं। वे पत्रकारिता के साथ-साथ शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को अपने कैमरे में बखूबी कैद करते रहे हैं।
सम्मानित फोटोग्राफर शुभम उपाध्याय ने कहा कि सम्मान मिलने से कार्य के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपनी फोटोग्राफी के जरिए समाज की जमीनी हकीकत और शहर की खूबसूरती को दुनिया के सामने लाता रहूं।
शुभम की इस उपलब्धि पर शहर के वरिष्ठ पत्रकारों और मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
