Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    राजनांदगांव

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    timesofcgBy timesofcgMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पुलिस ने 13 वर्षीय बालक की गैर-इरादतन हत्या और साक्ष्य छिपाने के सनसनीखेज मामले में ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी (वाहन स्वामी) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले मासूम से जान-जोखिम भरा काम कराया और हादसे में उसकी मौत होने पर शव को दूसरे गांव के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है।
    पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रघुवीर सिंह मंडावी निवासी मातेखेड़ा 30 अप्रैल को परिवार सहित एक विवाह समारोह में शामिल होने अमलीडीह गए थे। इसी दौरान आरोपी ट्रैक्टर चालक जशवंत नेताम ने उनके नाबालिग पुत्र भावेश मंडावी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब अगले दिन सुबह परिजन लौटे और बालक घर पर नहीं मिला, तब मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।
    पूछताछ में आरोपी जशवंत ने स्वीकार किया कि वह ओमप्रकाश साहू के खेत में मिट्टी समतलीकरण का काम कर रहा था। आरोपियों ने बालक भावेश को ट्रैक्टर की ट्रॉली का हुक खोलने के लिए कहा, जो कि एक जान-जोखिम भरा काम था। इसी दौरान ट्रैक्टर को आगे-पीछे करते समय ट्रॉली पलट गई, जिसके नीचे दबने से भावेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
    हादसे के बाद घबराने के बजाय आरोपी चालक और मालिक ओमप्रकाश साहू ने मिलकर साक्ष्य छिपाने की योजना बनाई। उन्होंने रात के अंधेरे में शव को ट्रैक्टर में लादा और करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम केशोटोला के एक सुनसान खेत में फेंक दिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया।
    एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर (एक लोडर और एक ट्रॉली सहित) तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 11,77,560 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी जशवंत नेताम (25 वर्ष) और ओमप्रकाश साहू (35 वर्ष) के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
    इस गुत्थी को सुलझाने में निरीक्षक राजेश साहू, सउनि मेघनाथ सिन्हा, हेमंत बोरकर, आरक्षक नरेश प्रधान और भूपेंद्र मंडावी की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.