Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पद्मश्री फुलबासन बाई से मिले कांग्रेस नेता, बोले-प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, गृहमंत्री को जनता की चिंता नहीं
    राजनांदगांव

    पद्मश्री फुलबासन बाई से मिले कांग्रेस नेता, बोले-प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, गृहमंत्री को जनता की चिंता नहीं

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विगत दिवस राजनांदगांव में असामाजिक तत्वों द्वारा पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी श्रीमती फुलबासन बाई यादव का अपहरण करने का प्रयास किया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष विपिन यादव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से तत्काल चर्चा कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आज पद्मश्री फुलबासन बाई यादव से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचा और उनका कुशलक्षेम जाना।
    मुलाकात के दौरान पद्मश्री फुलबासन बाई यादव ने कांग्रेस नेताओं को पूरी आपबीती विस्तार से सुनाई और बताया कि किस प्रकार अपनी सूझबूझ, साहस और संघर्ष के बल पर उन्होंने इस भयावह स्थिति में स्वयं को सुरक्षित बचाया। घटना के बाद उनका पूरा परिवार सुरक्षा को लेकर भयभीत नजर आया।
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेंद्र यादव ने पद्मश्री फुलबासन बाई यादव को ढांढस बंधाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और पूरा समाज आपके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राज्य के गृह मंत्री को आम जनता की सुरक्षा और चिंता करने का समय नहीं है, वे बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनावों में व्यस्त रहते हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में अपराध बेलगाम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायपुर, दुर्ग-भिलाई जैसे शहरों में प्रतिदिन हत्या, लूटपाट और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और सरकार को जगाने के लिए व्यापक आंदोलन करेगी।
    जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि पद्मश्री जैसी सम्मानित महिला के साथ इस प्रकार की घटना होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जब पद्मश्री जैसे राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत व्यक्तित्व भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की स्थिति सहज ही समझी जा सकती है। विपिन यादव ने कहा कि यह घटना प्रदेश में बढ़ते अपराधियों के हौसलों और शासन-प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पद्मश्री फुलबासन बाई यादव को तत्काल विधायकों जैसी उच्च स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी केवल प्रारंभिक कार्रवाई है, इस घटना के पीछे की पूरी साजिश और कारणों का खुलासा होना अत्यंत आवश्यक है तथा दोषियों पर ऐसी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, जो भविष्य में किसी भी असामाजिक तत्व को इस प्रकार की दुस्साहसिक हरकत करने से पहले सोचने पर मजबूर कर दे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनकी सुरक्षा एवं न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
    इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू, महामंत्री राहुल तिवारी, जिला प्रवक्ता अनीस खान, पूर्व सदस्य जिला पंचायत महेंद्र यादव, रितेश जैन, पूर्व गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना यादव, डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पंचराम चंदेल, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, श्रीमती माया शर्मा, महामंत्री चुम्मन साहू, जितेंद्र सिंह भाटिया, लक्ष्मण साहू, अमीन उके, मतीन खान, अमित अग्रवाल, विशु अजवानी, मानव देशमुख, अमर झा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.