Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अवैध विज्ञापन बोर्डों पर निगम का डंडा, एक ही दिन में उखाड़े 170 बोर्ड
    राजनांदगांव

    अवैध विज्ञापन बोर्डों पर निगम का डंडा, एक ही दिन में उखाड़े 170 बोर्ड

    timesofcgBy timesofcgMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर की खूबसूरती बिगाड़ने वाले अवैध होर्डिंग्स और विज्ञापनों के खिलाफ नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर बुधवार को निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई करते हुए डिवाइडर और विद्युत पोलों पर लगे 170 छोटे विज्ञापन बोर्ड और पोस्टरों को हटा दिया। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति विज्ञापन लगाने वालों के विरुद्ध अब सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

    नियमों की उड़ रही धज्जियां

    नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि शहर में कई विज्ञापन एजेंसियां और निजी संस्थान नियमों को ताक पर रखकर बिना अनुमति के बिजली के खंभों, डिवाइडरों, निजी भवनों की छतों और दीवारों पर होर्डिंग्स लगा रहे हैं। यह ‘छत्तीसगढ़ विज्ञापन पंजीयन एवं विनियमन उपविधि 2012’ की कंडिका 9 का स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धाराओं के तहत यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

    लगातार जारी है कार्रवाई

    निगम की टीम ने बुधवार को शहर के जमातपारा, फव्वारा चौक, दिग्विजय कॉलेज रोड, गौरव पथ, अनुपम नगर और अंबेडकर चौक जैसे व्यस्ततम इलाकों में कार्रवाई की। गौरतलब है कि इससे पहले भी निगम ने अभियान चलाकर लगभग 500 अवैध बोर्ड हटाए थे। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है और शहर के हर हिस्से से अवैध प्रचार सामग्री हटाई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.