राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत बादाम का पौधरोपण कर शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और संरक्षण करने कहा। उन्होंने बच्चों को एक पेड़ मां के नाम और अपने नाम से पौधरोपण कर संरक्षित करने कहा।
महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय परिसर में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे। वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र के 15 विभिन्न स्थानों में विभिन्न प्रजातियों फलदार, छायादार जैसे 6 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी के माध्यम से हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है। यह अभियान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को पौधों की देखभाल और सरंक्षण की जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास करता है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, अध्यक्ष नगर पालिक निगम पारस वर्मा, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
