राजनांदगांव। चिचोला पुलिस और साइबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। बीते दिनों हुई डकैती की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से लूट के 50 हजार रुपए, 1 स्कॉर्पियो, 1 मारुति स्विफ्ट डिजायर और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
प्रार्थी तानाजी व्यंकट जाधव निवासी महाराष्ट्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुअर पालन का काम करता है। 7 अगस्त को वह अपने बोलेरो पिकअप वाहन में 50 नग सुअर (कीमती करीब 2.25 लाख रुपए) लेकर बिलासपुर जा रहा था। रात करीब 2 बजे चिचोला-डोंगरगढ़ मार्ग पर अज्ञात स्कॉर्पियो सवार 7-8 लोगों ने उसे रोककर वाहन में भरे सुअर और तीन मोबाइल फोन लूट लिए थे। घटना की रिपोर्ट 11 अगस्त को चौकी चिचोला में दर्ज कराई गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त एसपी मुकेश ठाकुर और एसडीओपी आशीष कुंजाम के निर्देशन पर चिचोला पुलिस और साइबर टीम ने जांच शुरू की। संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में भूपेश मानिकपुरी (36), निवासी डोंगरगढ़, राजू निषाद (29) निवासी डोंगरगढ़, गोविंदा गोराई (41) निवासी डोंगरगढ़, राहुल धुर्वे (27) निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) एवं चमन मानिकपुरी (25) निवासी विनोबा भावे नगरए नागपुर शामिल है।
आरोपियों से 50 हजार रुपए नगद, 1 स्कॉर्पियो, 1 स्विफ्ट डिजायर कार और 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
चौकी प्रभारी चिचोला निरीक्षक कृष्णा पाटले, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, उप निरीक्षक सुमेंद्र खरे, एएसआई सुमन कर्ष, प्रआर बसंत राव, आरक्षक मनोज खूंटे, अवध साहू, प्रख्यात जैन, परिवेश वर्मा, गजेंद्र भारद्वाज, कमलेश बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
