राजनांदगांव। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला बाल विकास संस्था द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत हुए इस कार्यक्रम में साइबर सेल पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुमन कर्ष ने छात्राओं को ऑनलाइन अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में बताया गया कि छात्राएं अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें और अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक करने से बचें। सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिम्ेस्ट स्वीकार करने से पहले जांच करना जरूरी है। साइबर बुलिंग, फर्जी अकाउंट और फोटो के दुरुपयोग से होने वाले खतरों के बारे में भी छात्राओं को समझाया गया। किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने या पोर्टल तथा नजदीकी थाना में शिकायत करने की सलाह दी गई।
सुमन कर्ष ने कहा कि बच्चों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने परिजनों या शिक्षकों को देना चाहिए। इस मौके पर दो विद्यालयों की करीब 200 छात्राओं को साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए।
कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से जेंडर विशेषज्ञ नीलम साहू, जिला मिशन समन्वयक किशोर माहेश्वरी, शहरी परियोजना अधिकारी शिल्पा तिवारी, विद्यालय प्राचार्य सीआर वर्मा, शिक्षकगण एवं साइबर सेल से एएसआई सुमन कर्ष, आरक्षक ओमराज साहू उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
