राजनांदगांव। जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में लोक शांति भंग करने वाले चार असामाजिक तत्वों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रविशंकर यादव (44), इंद्रेष कुमार विश्वकर्मा (23), प्रवीण विश्वकर्मा (26) और करण नेताम (23) सभी निवासी रीवागहन थाना लालबाग शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश कुमार साहू ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि ये आरोपी ग्रामीण क्षेत्र में अशांति और लोक शांति भंग कर रहे थे। इन्हें धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश साहू के साथ महिला प्रधान आरक्षक खुशबु नागवंशी, आरक्षक राकेश ठावरे और आरक्षक राकेश धु्रवे की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
