राजनांदगांव। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अगस्त की रात 8 बजे से 12 बजे तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एमसीपी लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
इस दौरान 69 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 32,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी बैठाने तथा अन्य यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की।
चेकिंग अभियान थाना लालबाग, सोमनी, छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, गैंदाटोला, बागनदी, पुलिस चौकी सुकुलदैहान, मोहारा, सुरगी, तुमडीबोड़ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा चलाया गया। संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी भी ली गई।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान विशेष सतर्कता और सघनता बरतने के निर्देश दिए थे।
पुलिस ने अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट का उपयोग करें और अपने वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज एवं ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
