राजनांदगांव। ओवरटेक करने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने प्रार्थी पर तलवार से हमला कर दिया। चेहरे और हाथ में गंभीर चोट आने के बाद प्रार्थी ने 18 अगस्त को थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं फरार आरोपी को भी अब गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 17 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे होटल अवाना के पास गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर मिथलेश पाण्ड्या और राहुल गनवीर ने प्रार्थी को रोक लिया। दोनों ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इसी दौरान मिथलेश ने धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे प्रार्थी के चेहरे के दाहिने हिस्से में चोट आई। बीच-बचाव करने आए उसके भाई के हाथ में भी चोट लगी।
थाना बसंतपुर पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 361/2025 धारा 296, 351 (2), 115 (2), 3 (5) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मिथलेश पाण्ड्या को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं फरार आरोपी राहुल गनवीर को पुलिस ने 28 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, महिला प्रधान आरक्षक मेनका साहू एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
