डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शक्रवार को ब्राम्हण पारा इलाके में शांति भंग करने पर एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
मामला 31 अगस्त की सुबह लगभग 11.45 बजे का है, जब पवन यादव, पिता राजकुमार यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ब्राम्हण पारा, डोंगरगढ़ मोहल्ले में झगड़ा कर रहा था और मारपीट पर उतारू हो गया था। मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक समझाइश के बावजूद नहीं माना।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 125, 135 (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह ने टीम के साथ लगातार गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।
अवैध गतिविधियों, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी तरह की अशांति या अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
थाना प्रभारी शाह ने कहा कि, यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करता है या अपराध करता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द्र और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डोंगरगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
