राजनांदगांव। अवैध सट्टा खेलते हुए एक आरोपी को थाना बागनदी पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टीए मोबाइल और नगदी रकम भी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के दिशा निर्देशों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अनु. अधिकारी पुलिस आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में अवैध शराब और जुआ-सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 01.09.2025 को थाना बागनदी प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम सड़क चिरचारी बस स्टैंड के पास आरती होटल के आम जगह पर सट्टा खेलते आरोपी संतोष मंडावी पिता स्व. जगन्नाथ मंडावी, निवासी-घोरतलाब (अ) को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी कागज पर विभिन्न अंकों में रुपए.पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते हुए पाया गया। आरोपी के कब्जे से 02 नग सट्टा पट्टी, 01 नग डॉट पेन, 01 नग पोको कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 4000 रूपये है, और नगदी रकम 1700 भी जब्त की गई।
थाना बागनदी में आरोपी के विरुद्ध धारा 6 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध क्रमांक 18/2025 दर्ज कर कार्रवाई की गई है। थाना बागनदी पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, सउनि विनोद कुमार वर्मा, आरक्षक टाकेश्वर पटेल, संजय साहू और रंजीत चौरसिया की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
