राजनांदगांव। नगरीय क्षेत्र में अधोसंरचना के विकास को लेकर नगर निगम तेजी से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने वार्ड क्रमांक 2 दीवान टोला और वार्ड क्रमांक 50 सिंगदई में 48 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सामुदायिक भवन, सीमेंट कांक्रीट रोड और नाली निर्माण शामिल हैं।
महापौर श्री यादव ने बताया कि नगर निगम के कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही वार्डों में विकास कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। विधायक डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद एवं पर्यावरण उपकर निधि से कुल 51 वार्डों में कार्य स्वीकृत हुए हैं।
वार्ड-2 दीवान टोला में 7.80 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड तथा फुलवारी क्षेत्र की गलियों में 10 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण होगा।
वहीं, वार्ड-50 सिंगदई में 15 लाख रुपये से रोड और नाली निर्माण, 10 लाख रुपये से सामुदायिक भवन निर्माण और 5.20 लाख रुपये से सीसी रोड निर्माण कार्य किया जाएगा।
महापौर यादव ने भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि हमारा प्रयास है कि स्वीकृत सभी कार्य शीघ्र धरातल पर नजर आएं, ताकि वार्डवासियों को सुविधा मिले और वार्डों का समग्र विकास हो।
भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, लोककर्म विभाग प्रभारी सदस्य व वार्ड-2 के पार्षद सावन वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष व वार्ड-50 के पार्षद मुकेश साहू, पार्षद कमलेश बंधे, मनोहर यादव, चंद्रकृत साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, पूर्व पार्षद अरुण देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वार्ड-2 में पिंटु मानिकपुरी, लेखचंद साहू, दिनेश सिन्हा, कपूरचंद धनगाय और राकेश झरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, वार्ड-50 में कुशल साहू, सुनील साहू, टोमन निषाद, निर्मल निषाद, भारत निषाद, माखन निषाद, रूखमणी साहू, पुष्पा निषाद और अन्य नागरिकों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू, श्रीमती ज्योति साहू सहित निगम का तकनीकी अमला और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
