Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अटल मानिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग करें बेहतरीन कार्य : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    अटल मानिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग करें बेहतरीन कार्य : कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि अटल मानिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग बेहतरीन कार्य करें। उन्होंने अटल मानिटरिंग डेश बोर्ड के संबंध में जानकारी ली तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा ग्रामीण के तहत नवनिर्मित मकानों को यथाशीघ्र आबंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत विभिन्न कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण देने तथा लाभान्वित करने कहा। आयुष्मान वय वंदन कार्ड के अंतर्गत शेष रह गए लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें। खाता विभाजन एवं विवादित नामांतरण के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने शिविर लगाकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए घर-घर सर्वे करने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी पात्र बालक एवं बालिका आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल वितरण योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही ऑनलाईन स्मार्ट क्लास रूम एवं कोचिंग क्लास का शुभारंभ करेंगे तथा ग्राम सुकुलदैहान में स्वर्ण उपज के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ एवं ट्रॉमा सेंटर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए तथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति देने में आ रही दिक्कत को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक खातों में सुधार के साथ ही अन्य समस्या का समाधान करें। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत सभी ग्रामों एवं समूहों का विलेज प्रोसपिरिटी रेसिलिएंस प्लान बनाकर ग्राम पंचायतों के विकास के लिए कार्य किया जाना है। जिसके लिए विकासखंड स्तर पर समन्वय समिति का गठन करने के लिए कहा। इसके लिए कार्य प्रारंभ करने से पहले सभी स्टेकहोल्डर्स को जागरूकता एवं प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रामलला दर्शन योजना, स्वामित्व योजना, भू-बंटन के प्रकरणों की स्थिति, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसान के्रेडिट कार्ड योजना के तहत पशुपालन एवं मत्स्य पालन में केसीसी का लाभ हितग्राहियों को मिलना चाहिए।
    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विलेज प्रोसपिरिटी रेसिलिएंस प्लान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आयोजित बैठकों में सरपंच, महिला पंच, ग्राम संगठन पदाधिकारी, वीपीआरपी, सीआरपी, एएनएम, आशा वर्कर, स्कूल शिक्षक, ग्राम पंचायत के सम्मानित व्यक्ति, तकनीकी विशेषज्ञ प्रतिभागी होंगे। सभी को इसके लिए जागरूकता हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी के लिए स्वसहायता समूह के सक्रिय सदस्यों का समावेशीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.