राजनांदगांव। शिक्षा के क्षेत्र में एक और सफलता की कहानी लिखते हुए ग्राम डोम्हाटोला निवासी किसान पुत्र डोगेंद्र साहू ने एमबीबीएस में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्री चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने वाले डोगेंद्र ने 487 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि समूचा क्षेत्र गौरवांवित हुआ है।
डोगेंद्र साहू, ग्राम डोम्हाटोला के कृषक रेखा लाल साहू एवं श्रीमती द्रौपती साहू के पुत्र हैं। प्रारंभ से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाले डोगेंद्र ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है, उनकी इस सपफलता पर पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल विशेष रूप से उनके निवास पहुंचे और डोगेंद्र को शुभकामनाएं दीं। बघेल ने कहा कि एक किसान परिवार से आने वाले छात्र द्वारा मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश प्राप्त करना संपूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
भुनेश्वर बघेल ने डोगेंद्र को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह की सफलताएं ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और मेहनत के महत्व को दर्शाती हैं।
डोगेंद्र की सफलता से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने इसे मेहनत और लगन का परिणाम बताया है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
