राजनांदगांव। पितृपक्ष के पहले दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन, जिला इकाई राजनांदगांव की ओर से सेवा और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। समता मंच द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने पहुंचकर वृद्धजनों को भोजन, मिष्ठान और आवश्यक सामग्री का वितरण किया।
फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया। सभी ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और पितरों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा ने कहा, पितृपक्ष आत्मिक शुद्धि और पूर्वजों की स्मृति में सेवा करने का समय है। वृद्धजनों की सेवा कर हमें संतोष और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
जिला अध्यक्ष मधुबाला श्रीवास्तव ने कहा, फाउंडेशन समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वृद्धाश्रम आकर बुजुर्गों के साथ समय बिताना, एक अलग ही अनुभव रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दिव्यांगजन हॉस्पिटल के एडमिन नितिन देवांगन, उपाध्यक्ष डॉ. तरुण रामटेके, जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, महासचिव रितु रायजादा, सचिव विनोदिनी मारकंडे, अभिषेक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अंकित बालाजी श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, गायत्री जांगड़े सहित बड़ी संख्या में पवऊाउंडेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अंकित बालाजी श्रीवास्तव ने दी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
