डोंगरगढ़। गणेश उत्सव के दौरान डोंगरगढ़ में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे युवकों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। झांकी और विसर्जन के दौरान हंगामा करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी आशीष कुंजाम के निर्देश पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह द्वारा की गई। थाना डोंगरगढ़ की टीम लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर रही है, ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर सख्त कार्यवाही की जा सके।
गणेश विसर्जन के दौरान 8 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर युवकों ने झगड़ा और मारपीट कर माहौल खराब करने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए चारों को हिरासत में लिया और बीएनएसएस की धारा 170/126, 135 (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया।
विजय सिंह राजपूत (22) और अरूण नंदेश्वर (23) दोनों ने महावीर तालाब के पास विसर्जन के दौरान आम लोगों से विवाद किया। समझाने पर ये दोनों और ज्यादा आक्रोशित होकर गाली-गलौच व मारपीट पर उतर आए।
गौरव सातपुते (20) गोलबाजार इलाके में डांस को लेकर बवाल मचाया। आयोजन समिति और दर्शकों ने जब समझाने की कोशिश की तो वह और भड़क गया।
राज किशोर दास मानिकपुरी (23) तमडिया मेडिकल गोलबाजार के पास लोगों से झगड़ा किया। लोगों ने समझाया तो वह हिंसक हो गया और मारपीट करने लगा।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डोंगरगढ़ पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और आने वाले दिनों में ये मुहिम और तेज की जाएगी।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक कार्यक्रमों में अशांति फैलाने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
