Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » डोंगरगांव शराब दुकान में गड़बड़ी को लेकर जोगी युवा मोर्चा के शमसूल ने सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्रवाई की मांग
    छत्तीसगढ़

    डोंगरगांव शराब दुकान में गड़बड़ी को लेकर जोगी युवा मोर्चा के शमसूल ने सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्रवाई की मांग

    timesofcgBy timesofcgSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। डोंगरगांव क्षेत्र की शराब दुकान में ओवर रेटिंग व गड़बड़ी के मामले को लेकर अजीत जोगी युवा मोर्चा सक्रिय हो गया है। संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी ज्ञापन दिया गया।
    शमसुल आलम ने आरोप लगाया कि डोंगरगांव की शराब दुकान में कार्यरत सुपरवाइजर गजेंद्र सिंह राजपूत और सेल्समैन गणपत यादव ओवर रेटिंग करते पकड़े गए थे। रायपुर से आई आबकारी उड़नदस्ता की टीम की जांच में दोनों दोषी पाए गए थे, जिसके बाद रायपुर आबकारी मुख्यालय से सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी को उन्हें ब्लैकलिस्ट करने का आदेश भेजा गया था।
    लेकिन शमसुल आलम के अनुसार, सहायक आबकारी आयुक्त ने आदेश को दबा दिया और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक आयुक्त और सुपरवाइजर के बीच मिलीभगत है और पूरे मामले को संरक्षण मिल रहा है।
    ज्ञापन में यह मांग की गई कि दोषियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
    इसी क्रम में शमसुल आलम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कानून-व्यवस्था को लेकर भी ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि हाल ही में चिखली थाना क्षेत्र के नवागांव में हत्या की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
    ज्ञापन में नाइट्रो-10, गांजा व अवैध शराब की खुलेआम बिक्री पर भी रोक लगाने की मांग की गई।
    इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नमन पटेल, शहर अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, जिला महासचिव पंकज सिन्हा, जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, मजदूर संघ जिला अध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, आदि निषाद, सत्यम पांडे, अनवर खान, साहिल रामटेके, आकाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.