Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं कराएं उपलब्ध : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं कराएं उपलब्ध : कलेक्टर

    timesofcgBy timesofcgSeptember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गंभीरतापूर्वक नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया है। उन्होंने निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन की तैयारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित निजी नर्सिंग होम हॉस्पिटलों की सघन जॉच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी नर्सिंग होम हॉस्पिटलों में नर्सिंग होम एक्ट का पालन सुनिश्चित होना चाहिए। नर्सिंग होम एक्ट का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग होम पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर पात्रतानुसार समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ अवलोकन कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में संचालित स्मॉल एवं माईक्रो फायनेंस बैंकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देने कहा। उक्त निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए।
    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत सभी विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित गतिविधियों को आयोजित कर उसे पोर्टल में नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभागीय 25 वर्षों की उपलब्धियों को भी अपलोड करने कहा। कलेक्टर ने अटल मानिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग को अपने विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। खाता विभाजन, विवादित, अविवादित नामांतरण एवं त्रुटि सुधार के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करें। ग्राम स्तरीय शिविर आयोजित कर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घर-घर सर्वे करके पात्र विद्यार्थियों का आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने कहा। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को गंभीरतापूर्वक ऑनलाईन एवं ऑफलाईन गिरदावरी कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना, भू-बंटन के प्रकरणों की स्थिति, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसान के्रडिट कार्ड योजना के तहत कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन में केसीसी का लाभ हितग्राहियों को मिलना चाहिए।
    मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं से जनजातियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करना है। इसके लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.