Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » छत्तीसगढ़ हॉकी की अनिशा साहू ऑस्ट्रेलिया में दिखाऐंगी जौहर, प्रदेश की बेटी ने बढ़ाया मान
    खेल

    छत्तीसगढ़ हॉकी की अनिशा साहू ऑस्ट्रेलिया में दिखाऐंगी जौहर, प्रदेश की बेटी ने बढ़ाया मान

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। बैंग्लोर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही जूनियर इंडिया कोर टीम में शामिल प्रदेश की अनिशा साहूका चयन ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले इंडियन जूनियर वोमेन्स स्मड फॉर ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए किया गया है, यह टूर आने वाले समय में आयोजित जूनियर महिला वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियों को लेकर किया जा रहा है। इस 24 सदस्यी टीम में से ही उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन दिसंबर में होने वाले एफआईएच हॉकी जूनियर महिला विश्वकप के लिए किया जायेगा।
    ज्ञात हो कि अनिशा साहू विगत 4 वर्षो से जूनियर टीम की सदस्य के रूप में शामिल है और उन्होंने अपने खेल के प्रदर्शन के आधार पर यह जगह बनाई है। छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया की ऑस्ट्रेलिया में आगामी 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगी।
    भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम अपने आगामी पांच मैचों के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सोमवार शाम बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई। टीम सिडनी होते हुए कैनबरा पहुँच रही है, जहां वे इस साल के अंत में चिली के सैंटियागो में होने वाले एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2025 से पहले एक महत्वपूर्ण तैयारी श्रृंखला में भाग लेंगे।
    26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक होने वाले इस दौरे में भारत अपने पहले तीन मैच ऑस्ट्रेलिया जूनियर महिला टीम के खिलाफ खेलेगा, उसके बाद स्थानीय टीम कैनबरा चिल के खिलाफ दो मैच खेलेगा। सभी मैच 26 सितंबर, 27 सितंबर, 29 सितंबर, 30 सितंबर और 2 अक्टूबर को कैनबरा के राष्ट्रीय हॉकी केंद्र में खेले जाएँगे।
    आनंदना कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन द्वारा समर्थित, यह एक्सपोजर टूर विश्व कप के लिए टीम की महत्वपूर्ण तैयारी का हिस्सा है और खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली टीमों के खिलाफ विदेशी परिस्थितियों में प्रतिस्पर्धा करने का बहुमूल्य अनुभव प्रदान करेगा।
    दिनांक 26 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित ऑस्ट्रेलिया टूर में भाग लेने के पूर्व अनिशा बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी, अर्जेंटीना का दौरा कर चुकी है। भारतीय हॉकी टीम की ओर से यह उसका तीसरा दौरा होगा, जब वह जूनियर महिला इंडिया टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करेगी।
    छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया की यह बढ़े ही गर्व का विषय है कि आज प्रदेश की बेटी देश के लिए खेलने जा रही है। अनिशा साहू विगत कई वर्षो से छत्तीसगढ हॉकी की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है, उनकी इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौराविंत है।
    अनिशा साहू के ऑस्ट्रेलिया टूर में चयन होने पर विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छग शासन, डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छग शासन, उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरूण साव, प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलामे, सांसद संतोष पांडे, मधुसूदन यादव महापौर, अभिषेक सिंह पूर्व सांसद, सचिन बघेल अध्यक्ष-जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, दलेश्वर साहू विधायक-डोंगरगांव, श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल विधायक-डोंगरगढ़, विक्रम सिसोदिया महासचिव छग ओलंपिक संघ, फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, मनीष श्रीवास्तव महासचिव छत्तीसगढ़ हॉकी, डी. रविशंकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ए एक्का सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव, निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, कोषाध्यक्ष सुश्री आशा थॉमस, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सचिव शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भुषण सॉव, नरेश डाकलिया पूर्व महापौर, पार्षद छोटेलाल रामटेके, ज्ञानचंद जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, अनुराज श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर, प्रिंस भाटिया, राजू रंगारी, महेंद्र ठाकुर, गुणवंत पटेल, कुमार स्वामी सहित छत्तीसगढ़ के सभी हॉकी प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.