राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए मात्र एक घंटे के भीतर एक महिला का गुम हुआ बैग खोजकर उसे सौंप दिया। यह सराहनीय कार्य इंटीग्रेटेड पुलिस कंट्रोल रूम की त्रिनेत्र योजना के तहत किया गया, जिससे तकनीक की मदद से समय रहते समस्या का समाधान संभव हो सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसारए प्रार्थिया रंजीता मिश्रा पिता सुरेश पांडे, निवासी तुलसीपुर, ने 25 सितम्बर 2025 को साइबर सेल पहुंचकर बताया कि 22 सितंबर को वे ममता नगर से कौरिनभाटा ऑटो से गई थीं, लेकिन ऑटो से उतरते समय अपना बैग उसी में भूल गईं।
साइबर सेल में त्रिनेत्र योजना के तहत कार्यरत टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ममता नगर से कौरिनभाटा तक के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के कर्मचारी अभिषेक साहू की मदद से ऑटो की पहचान की गई और चालक को बुलाकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान ऑटो चालक ने बताया कि बैग ऑटो में ही छूट गया था। पुलिस ने उसके पास से गुम बै, नगदी राशि तथा वोटर आईडी कार्ड बरामद किया और प्रार्थिया को इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में ऑटो चालक की उपस्थिति में बैग सौंप दिया।
अपना बैग सुरक्षित पाकर प्रार्थिया रंजीता मिश्रा ने खुशी जाहिर करते हुए राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव पुलिस की सतर्कता और सेवा भावना वाकई सराहनीय है।
त्रिनेत्र योजना के अंतर्गत स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम लगातार शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रहा है, जो अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों की मदद में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
