राजनांदगांव। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अश्वनी देवांगन ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती अभिलाषा आनंद भी उपस्थित रही। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। दौरे के दौरान ग्राम बरगा स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत एसएलडब्ल्यूएम शेड का अवलोकन कर स्वच्छताग्राही दीदियों से रूबरू हुई और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। एपीओ मनरेगा श्री फैज द्वारा बोरवेल रिचार्ज एवं परकोलेशन टैंक लाइनर तालाब संबंधी तकनीकी जानकारी दी। जिले में संचालित ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लॉट संबंधी जानकारी डॉ. छोटे लाल साहू द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 37 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं तथा इसी प्रकार अन्य कार्यों की स्वीकृति भी प्रदान की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेंद्र कौशिक, सोमनाथ साहू तथा जनपद स्तर के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
