Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजनांदगांव के पटरी पार के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमके
    खेल

    राजनांदगांव के पटरी पार के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमके

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राजधानी रायपुर में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में राजनांदगांव के पटरी पार क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने स्वर्ण व कांस्य पदक अपने नाम किए। जीत के बाद लौटे खिलाड़ियों के स्वागत में पटरी पार क्षेत्र में ऐतिहासिक सम्मान रैली निकाली गई, जहां फूलों की वर्षा व जयकारों से माहौल गूंज उठा।
    प्रतियोगिता में चिखली स्कूल मैदान में अभ्यासरत पाँच खिलाड़ियों पुष्पीता साहू, घनिष्ठा साहू, द्विशा निषाद, मोनिष्का विश्वकर्मा और दक्ष चौबे ने भाग लेकर पहली बार एक साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीते। यह अपने आप में पटरी पार क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि रही।
    27 से 30 सितंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पांच संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा की टीमें शामिल हुईं।
    घनिष्ठा साहू ने टूर्नामेंट में 4 गोल कर टीम को जीत दिलाई, वहीं मोनिष्का विश्वकर्मा ने भी 1 गोल कर शानदार प्रदर्शन किया। पुष्पीता साहू ने डिफेंस में मजबूत दीवार बनते हुए कई आक्रमण रोके, जबकि द्विशा निषाद ने गोलकीपर के तौर पर निर्णायक बचाव कर दर्शकों का दिल जीत लिया। दक्ष चौबे ने बालक वर्ग में सबसे कम गोल खाकर गोलकीपिंग में नया कीर्तिमान स्थापित किया।
    इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रदान किया जा रहा निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण और खेलो इंडिया के अंतर्गत संचालित विशेष प्रशिक्षण का बड़ा योगदान माना जा रहा है।
    प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मध्यप्रदेश के गुना जिले में आयोजित होगी।
    प्रतियोगिता से लौटने के बाद पटरी पार क्षेत्र में विजयी खिलाड़ियों के स्वागत में भव्य सम्मान रैली का आयोजन किया गया। क्षेत्रवासियों ने फूल बरसाकर व जयकारों के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। रैली में युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों का जोश देखने लायक था।
    खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला हॉकी संघ सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, राजा माखीजा, सुनील साहू, समाजसेवी भरत लाल वर्मा, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नरेश डाकलिया, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनुराज श्रीवास्तव, कोच किशोर धीवर समेत अनेक जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
    जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, प्रशिक्षक भूषण साव, चंद्रहास, महिमा यादव व अन्य गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी ने इस उपलब्धि को क्षेत्र की उपलब्धि बताया और खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.