मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्टोरेट के वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में जिले में कानून व्यवस्था, मादक पदार्थों की रोकथाम, आबकारी नियंत्रण, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और पुनर्वास नीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसपी यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, डिप्टी कलेक्टर दुकालू राम धु्रव सहित पुलिस, आबकारी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर प्रजापति ने जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु पुलिस व आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाए एवं नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर प्रजापति ने आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास नीति की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों के लिए आवास भूमि चिन्हांकन, आर्थिक सशक्तिकरण एवं कौशल उन्नयन की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाइयों एवं रणनीति पर समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने सभी विभागों को समन्वित प्रयास के निर्देश दिए, ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सके।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
