राजनांदगांव। रजत जयंती महाउत्सव 2025 के शुभ अवसर पर विकासखंड छुरिया अंतर्गत पाटेकोहरा परिवहन चेक पोस्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में खंड चिकित्साधिकारी डॉ. ओमेश भगत तथा बीईटीओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम की उपस्थिति रही। शिविर में बड़ी संख्या में ट्रक चालकों एवं चेक पोस्ट पर कार्यरत स्टाफ का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
परीक्षण में हीमोग्लोबिन जांच, सिकलिंग टेस्ट, एचआईवी जांच, टीबी स्क्रीनिंग, हेपेटाइटिस-बी स्क्रीनिंग एवं हेपेटाइटिस-बी वैक्सीनेशन शामिल रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित सभी लाभार्थियों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी जानकारियां भी प्रदान कीं।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से परिवहन क्षेत्र में कार्यरत लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच का लाभ मिल रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और रोकथाम संभव हो रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग, आरटीओ विभाग तथा चेक पोस्ट स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
