मानपुर। मानपुर थाना क्षेत्र में सरिया व्यापार को लेकर बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस द्वारा एक सरिया व्यापारी के खिलाफ जांच-पड़ताल करते हुए सरिया बंडलों की दोबारा तौल कराई गई, जिसमें बड़ी मात्रा में वजन में अंतर पाया गया। यह अंतर न सिर्फ कालाबाजारी की आशंका को बल देता है, बल्कि ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की भी ओर इशारा करता है।
पुलिस ने जानकारी के आधार पर एक सरिया व्यापारी के प्रतिष्ठान से निकले ट्रैक्टरों को नेशनल हाईवे किनारे स्थित स्थानीय धर्मकांटा पर रोका और ग्राहक के समक्ष फिर से तौल कराया।
तौल के बाद ग्राम जबकसा निवासी संदीप कुमार रावटे ने बताया कि उन्होंने व्यापारी गुप्ता के प्रतिष्ठान से 8 एमएम के 7 बंडल सरिया खरीदे थे और ट्रैक्टर से ले जा रहे थे। जब पुलिस ने धर्मकांटा पर जांच कराई तो पता चला कि बिल की तुलना में सरिया का करीब 73 किलो वजन कम है।
पुलिस द्वारा लिए गए बिल की जांच जारी है। संदीप रावटे ने बताया कि बिल उनके पास था, लेकिन पुलिस ने जांच के लिए अपने पास रख लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। हालांकि प्राथमिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे सरिया व्यापार में गड़बड़ी और कालाबाजारी की ओर संकेत कर रहे हैं।
स्थानीय लोग इस घटना के बाद व्यापारियों की भूमिका पर सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि आदिवासी अंचलों में लंबे समय से ग्राहकों को नाप-तौल में ठगने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।
अब देखना यह है कि पुलिस व्यापारी के खिलाफ सख्त कदम उठाती है या मामला आपसी समझौते की भेंट चढ़ जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
