Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » राजनांदगांव जिला अध्यक्ष चयन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
    छत्तीसगढ़

    राजनांदगांव जिला अध्यक्ष चयन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर पूरे जिले में घमासान मच गया है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारी पर नियम तोड़कर पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर मनमाने ढंग से जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने का गंभीर आरोप लगाया है, उनका कहना है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के चयन प्रक्रिया को राजनांदगांव में पूरी तरह से नजर अंदाज किया गया है।
    जानकारी के अनुसार कोर कमेटी के द्वारा जो नाम पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी को लिखित में जिले के कमेटी के सदस्यों का हस्ताक्षर कर कर सर्वसम्मति से लिए गए नाम को अनदेखा कर प्रदेश के संगठन के पदाधिकारी ने पैसे के बल पर कुछ महीने पूर्व पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। जिले के आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की है, उनका कहना है कि यदि इस निर्णय को प्रदेश के पदाधिकारी द्वारा वापस नहीं लिया गया, तो जिले के बहुत से कार्य करता पार्टी छोड़ने मजबूर हो जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा कि बिना परीक्षा बैठे फर्स्ट डिवीजन से पास होना अब आम बात हो गई है।
    कभी दिल्ली की गलियों से उठी ईमानदारी की आवाज, जिसने आम आदमी के सपनों को परवाज दी थी, वही पार्टी आज छत्तीसगढ़ में अपने ही सिद्धांतों से भटकती नजर आ रही है। लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली आप का बदलता रूप अब निराशा का कारण बन गया है। पार्टी, जो भ्रष्टाचार और पूंजीवाद के खिलाफ बनी थी, उसी पर अब पूंजीपतियों की छाया हावी हो रही है।
    विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खासकर दुर्ग संभाग में पार्टी की कमान कुछ प्रदेश के पदाधिकारी अब चंद धनाढ्य पूंजीपतियों के हाथों में केंद्रित हो गई है। यहां पार्टी का स्वरूप जमीनी कार्यकर्ताओं और आम जनता की बजाय उन लोगों की ओर झुकता दिख रहा है, जिनके पास धन और प्रभाव है। इससे संगठन के निचले स्तर पर हताशा और नाराजगी का माहौल है।
    राजनांदगांव, बेमेतरा, कवर्धा, बालोद जिले में सबसे बड़ा सवाल पदाधिकारियों के चयन को लेकर खड़ा हो रहा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मेहनतकश और जमीनी लोगों को दरकिनार कर, केवल आर्थिक ताकत और रसूख वाले लोगों को अहम जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। यही वजह है कि संगठन की साख सवालों के घेरे में है और पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।
    इस पूरे घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर एक बड़ा खेमा असंतोष से भर दिया है। खबरें हैं कि यह खेमा अब राष्ट्रीय नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए संगठन स्तर पर दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। यदि यह शिकायत राष्ट्रीय स्तर तक जाती है तो छत्तीसगढ़ इकाई में बड़ा भूचाल आ सकता है।
    आम आदमी पार्टी, जिसने छत्तीसगढ़ में भी उम्मीद की राजनीति का वादा किया था, उसके बदलते स्वरूप ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों दोनों को हताश किया है। जनता अब सवाल पूछ रही है, क्या यह वही पार्टी है, जिसने कभी भ्रष्टाचार और पूंजीवाद को चुनौती दी थी? या फिर छत्तीसगढ़ में आप भी उन दलों की कतार में खड़ी हो गई है, जिनकी दिशा और दशा पूंजी के इर्द-गिर्द घूमती है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.