Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अधिक से अधिक जनमानस को लाभान्वित करने की जरूरत : जितेन्द्र यादव
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अधिक से अधिक जनमानस को लाभान्वित करने की जरूरत : जितेन्द्र यादव

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि सभी अधिकारी सक्रियता एवं तत्परता से कार्य करेंगे तथा निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचेंगे और मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेहतरीन कार्य करेंगे। जनमानस के साथ अधिकारियों का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में जिले में चल रहे पोट्ठ लईका नवाचार की प्रशंसा की गई है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अच्छे परिणाम मिल रहे है। आगे भी जिले में विकास कार्यों के लिए नवाचार जारी रहेंगे। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है, जिसके अंतर्गत हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाना है। इस योजना अंतर्गत हितग्राहियों को घर में बिजली की आवश्यकता के अनुरूप रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के संबंध में जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेट मीटर के माध्यम से हितग्राही को सोलर प्लांट से प्राप्त बिजली तथा विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर के माध्यम से ऊर्जा के उपयोग के संबंध में सही जानकारी मिलेगी। जिससे बिजली के बिल में कमी होने के साथ ही बिजली की बचत भी होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा रक्षा अभियान के तहत सभी अधिकारियों की सहभागिता होने चाहिए। उन्होंने धान खरीदी के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उक्त बातें कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए हाई रिस्क वाली गर्भवती माताओं को अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करें एवं मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन करने की आवश्यकता है, जहां मातृ मृत्यु दर अधिक है। उन्होंने मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए एएनसी, सोनोग्राफी, टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पोषण पुर्नवास केन्द्रों में समग्र दृष्टिकोण से बच्चों के सुपोषण के लिए कार्य करने कहा। शिक्षा विभाग अंतर्गत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की कक्षा में नियमित उपस्थिति होना चाहिए तथा इसकी मानिटरिंग भी होना चाहिए। उन्होंने कार्य नहीं करने वाले लापरवाह शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षाओं में जिले के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए मासिक टेस्ट की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-ऑफिस के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य नोनी योजना अंतर्गत बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, एनआरएलएम समूह की महिलाएं मिलकर समन्वित तरीके से यह कार्य जारी रखें। उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों में ग्रामों को शत-प्रतिशत सेचुरेशन के लिए प्राथमिकता से कार्य करना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.