राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 13 से 26 अक्टूबर 2025 तक विशेष सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में कार्यालय जिला पंचायत के सामने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं उत्पादित गुणवत्तायुक्त सामग्री की विक्रय सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी सह विक्रय में सभी विकासखंडों से स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा निर्मित एवं उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन स्टॉल के माध्यम से किया गया। विक्रय सह प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में जनसामान्य एवं शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा गुणवत्तायुक्त उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खरीददारी भी की गई। विक्रय सह प्रदर्शनी में जिले के सभी विकासखण्डों से कुल 50 महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों एवं उद्यमियों द्वारा स्टॉल के माध्यम से आचार, मसालें, ए-2घी (भारत माता संकुल), चना दाल (स्वर्ण-उपज एफपीसी), अगरबत्ती, मोमबत्ती, नर्सरी, बांस कला उत्पाद, आर्टिफिसियल ज्वेलरी, पूजा सामग्री (सखी संकुल सोमनी), बड़ी, पापड़, फैंसी एवं श्रृंगार सामग्री, साड़ी एवं बैग सहित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शनी में बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। विक्रय सह प्रदर्शनी के माध्यम से लगभग 88200 रूपए के उत्पादों का विक्रय हुआ। विक्रय सह प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में जनसामान्य एवं अधिकारी व कर्मचारी ने प्रदर्शनी में शामिल होकर एवं उत्पादों को खरीदकर स्वसहायता समूहों को प्रोत्साहित किया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
