Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अरजकुंड में बीज उत्पादन एवं प्रक्रिया केंद्र स्थापना को लेकर कृषि व सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक सम्पन्न
    छत्तीसगढ़

    अरजकुंड में बीज उत्पादन एवं प्रक्रिया केंद्र स्थापना को लेकर कृषि व सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक सम्पन्न

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम अरजकुंड में बुधवार को कृषि एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सहकारी बीज उत्पादन एवं प्रक्रिया केंद्र की स्थापना हेतु कार्ययोजना तैयार करना और किसानों को इसकी विस्तृत जानकारी देना था।

    बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता सोरी ने प्रस्तावित योजना की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों से इस कार्य के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया।

    गुणवत्तायुक्त बीजों से बढ़ेगी आत्मनिर्भरता
    बैठक में अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री आर.के. पिस्दे ने बताया कि बीज उत्पादन कार्य सहकारी समिति के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उत्पादित बीजों की प्रोसेसिंग कर उन्हें विपणन के लिए तैयार किया जाएगा, जिससे न केवल जिले के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध होंगे, बल्कि अन्य जिलों एवं राज्यों में भी बीज आपूर्ति संभव हो सकेगी। इससे क्षेत्रीय स्तर पर बीज आत्मनिर्भरता के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

    देशी बीजों को मिलेगा प्रोत्साहन
    सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री कोटले ने खरीफ एवं रबी के साथ-साथ देशी किस्मों के बीज उत्पादन पर जोर देते हुए किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि परंपरागत बीजों का संरक्षण और उत्पादन भी उतना ही आवश्यक है।

    योजना से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी हुई चर्चा
    कृषि विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र नेताम ने बीज उत्पादन की तकनीकी प्रक्रिया एवं बीज प्रक्रिया यूनिट स्थापना के तकनीकी पक्षों की जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री मनोज तारम ने समिति पंजीयन, सहकारिता से मिलने वाली बैंकिंग सेवाओं एवं अन्य सहकारी प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री कौशल नायक ने शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से इनका लाभ लेने की अपील की।

    किसानों ने दिखाई उत्सुकता
    बैठक में उपस्थित किसानों ने सामूहिक रूप से सहमति जताई कि ग्राम अरजकुंड में बीज उत्पादन एवं प्रक्रिया केंद्र की स्थापना से उन्हें दीर्घकालीन लाभ मिलेगा। उन्होंने शीघ्र समिति गठन कर कार्ययोजना अनुरूप प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया।

    बैठक का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ और उपस्थित सभी कृषकों ने इस पहल को ग्राम के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.