Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का सपना साकार : डॉ रमन सिंह
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का सपना साकार : डॉ रमन सिंह

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 15, 2025No Comments6 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्पीकर हाउस में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं शिवनाथ वाटिका में जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन मनाया। शिवनाथ वाटिका में आयोजित एक गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में डॉ रमन सिंह ने कहा कि एक पार्षद से लेकर विधायक एवं लोकसभा के सांसद केंद्रीय मंत्री और तीन बार मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका में मैं अगर आज खड़ा हूं, तो इसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लगातार एक लक्ष्य को लेकर चलते हैं।
    उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में जो वादे किए गए थे आज विष्णु देव साय की सरकार ने उनका पालन करते हुए पूरी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का उनका सपना अब साकार हो रहा है। प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार 35 किलो चावल के साथ किसानों से 21 मि्ंटल धान खरीदी भी कर रही है। उन्होंने दिल्ली में 21 वर्षों की राजनीतिक यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक दिन की भी छुट्टी उन्होंने नहीं ली और अपने जीवन का सर्वस्व देश के लिए समर्पित कर दिया,0 ऐसे ऊर्जावान प्रधानमंत्री को वह अपना आदर्श मानते हैं।
    डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मेरी कोशिश छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की रही, जिसे 15 वर्षों तक बड़ी-बड़ी समस्याओं का निराकरण कार्यकर्ता की ऊर्जा से हो पाया। 5 वर्षों तक विकास को रोकने वाले आए, जिन्होंने छत्तीसगढ़ का बहुत नुकसान किया, परंतु विगत दो वर्षों में छत्तीसगढ़ पुनः विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। 3000 मेगावाट जेनरेशन की क्षमता वाला विद्युत मंडल आज 32000 मेगावाट जनरेशन की क्षमता प्राप्त कर चुका है। इस तरह से सभी क्षेत्रों में विकास अपने चरम सीमा पर है।
    मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में प्रतिवेदन देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने डॉ. रमन सिंह का जीवन परिचय बताया और दीर्घायु एवं समृद्ध होने की कामना के साथ शुभकामना व्यक्त की।
    शहर के महापौर एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने सहज सरल और विकास पुरुष डॉ रमन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपनी व्यक्तित्व कल के कारण एक अलग मुकाम हासिल किया। प्रदेश के साथ-साथ राजनांदगांव को उन्होंने जो दिया है, उसे राजनांदगांव की जनता कभी नहीं भूल सकती। मेडिकल कॉलेज, एकलव्य विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, दिग्विजय स्टेडियम और 14 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर आईटीआई कॉलेज इत्यादि सुविधाओं के साथ उन्होंने राजनांदगांव को एक नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं।
    कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने भी डॉ. रमन सिंह को विकास पुरुष के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाकर लोगों को जमीन मे क्रियान्वयन की योजना डॉ रमन सिंह ने बनाई थी जो बाद में पूरे देश में प्रसिद्ध हुई डॉ रमन सिंह की स्किल डेवलपमेंट एवं विकास यात्रा की उन्होंने हृदय से प्रशंसा की।
    प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि एक बार में वनांचल की एक गांव में एक गरीब की झोपड़ी में पहुंचे तो पता चला कि उनके जीवन का आधार एक रुपये किलो चावल योजना के अंतर्गत प्राप्त खाद्यान्न था। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के कार्यकाल में डॉ. रमन सिंह की जनप्रिय योजनाओं ने मध्यम वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया और गरीब की प्राण रेखा का मुख्य आधार यह योजनाएं बनी। उन्होंने डॉ. रमन सिंह की संवेदनशीलता की पराकाष्ठा को अपनी प्रेरणा का मुख्य आधार बताया।
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कवर्धा एवं राजनांदगांव तथा छत्तीसगढ़ से कोने-कोने से वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने किया।
    शिवनाथ वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम मंडल, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं जिला भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने गजमाला से स्वागत किया एवं मिल्क केक काटकर डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस की खुशियां बांटी।
    छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन बुधवार को शहर सहित जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अपने लाडले विधायक को बधाई और शुभकामनाएं देने लोगों में होड़ मची रही। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक एवं धार्मिक संगठनों ने अपने जननायक के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। इस दौरान स्पीकर हाउस में आयोजित भव्य कार्यक्रम उदयाचल, चेंबर ऑफ कॉमर्स, बढ़ते कदम, लायंस क्लब, निषाद समाज, हल्बा समाज, पूज्य सिंधी पंचायत, साहू समाज, हिन्दू युवा मंच, राजपूत महासभा क्षत्रिय एवं गुरु सिंग सभा सहित अन्य संस्थाओं व संगठनो ने डॉ. रमन सिंह का सम्मान किया।
    कार्यक्रम में कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, दुर्ग, रायपुर, भिलाई सहित प्रदेश भर से पहंुचे प्रबुद्ध नागरिक एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने डॉ. रमन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाए दी। इधर मठपारा स्थित शिवनाथ वाटिका में जिला भाजपा द्वारा डॉ. रमन सिंह का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां डॉ. रमन सिंह के जन्म दिवस को जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बुधवार की सुबह शहर के 51 वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाया गया, वहीं 71 गांवों में पौधारापण कर डॉ. रमन सिंह के दीर्घायु होने कामना की गई। कार्यक्रम की कड़ी में बुधवार की शाम स्पीकर हाउस में भोज का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय सहित मंत्रीगण एवं विधायकगण उपस्थित रहे। यहां से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अतिथियों के साथ स्टेट स्कूल में आयोजित संगीत संध्या के कार्यक्रम में पहुंचे और प्रसिद्ध गायक कैलाश खैर के गीतों का आनंद लिया। जन्मदिन के अवसर पर लोगों से मिले प्यार और सम्मान से डॉ. रमन सिंह अभिभूत और भावुक नजर आए। उन्होंने लोगों से मिलने वाले प्यार को अपनी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि लोगों से मिलने वाला स्नेह उन्हें प्रदेश के विकास के लिए काम करने की ऊर्जा प्रदान करता है।
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास के दुसरे दिन आज गुरूवार को दिव्यांग बच्चों एवं स्वच्छता दीदियों के साथ अपना जन्मदिन बनाएगें। इसके अलावा आज गौरवपथ में नवनिर्मित प्रयास विद्यालय के शुभारंभ एवं मेजर ध्यानचंद अंर्तराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में नवनिर्मित जिम का उद्घाटन कार्यक्रम डॉ. रमन सिंह के हाथों आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर होगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.