राजनांदगांव। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा स्काउट हेतु राज्य प्रशिक्षण केन्द्र झांकी अभनपुर रायपुर एवं गाइड हेतु आडवानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिरगांव रायपुर में राज्य स्तरीय पुरस्कार जांच परीक्षा 2025 स्काउट-गाइड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से 23 स्काउट एवं 12 गाइड कुल 35 स्काउट-गाइड शामिल हुए। परीक्षा में शासकीय हाई स्कूल सेंदरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ढारा, सोनेसरार, खुज्जी, डोंगरगांव, जंगलपुर, बिजेभाठा, हरडूवा, मुढ़ीपार, मासुल से प्रतिभागिता शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि स्काउट्स एवं गाइड्स कुल 30 माह के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्धारित पाठ्यक्रम एवं दल प्रवेश से लेकर विभिन्न सोपान को चरणबद्घ तरीके से कड़ी मेहनत के बाद पूर्ण कर राज्य स्तरीय पुरस्कार जांच परीक्षा 2025 में शामिल होते है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्यपाल द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस की पात्रता होती है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
