राजनांदगांव। दीपावली पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला गया। आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया।
फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी श्रीमती तनु प्रिया ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम, बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू एवं यातायात प्रभारी नवरत्न कश्यप सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, हाट-बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च के साथ-साथ फिक्स प्वाइंट ड्यूटी भी लगाई गई है। पुलिस जवान लगातार निगरानी रख रहे हैं।
त्योहार के अवसर पर बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दुकानदारों को दुकान के बाहर सड़क पर सामान ना रखने की सख्त हिदायत दी है। यातायात व्यवस्था को बिगड़ने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
शहर के अंदर त्योहारी भीड़ को देखते हुए चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं, दोपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े न किए जाएं, इसके लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चलानी कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च के दौरान सादा वर्दी में साइबर सेल की टीम और पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं ताकि उठाईगिरी और जेबकट जैसे अपराधों पर नजर रखी जा सके। शहर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों से पेट्रोलिंग भी लगातार जारी है।
त्योहारी सीजन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर पैनी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने शहरवासियों को यह संदेश दिया कि वे निडर होकर दीपावली मनाएंए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
