राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 18 ममता नगर और वार्ड क्रमांक 2 नवागांव का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ममता नगर में नाली की नियमित सफाई के निर्देश दिए। साथ ही एक स्थान पर फेंके गए कचरे को तत्काल साफ किए जाने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। कलेक्टर ने वार्डवासियों से चर्चा कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली तथा गीला व सूखा कचरा पृथक-पृथक रखे जाने एवं स्वच्छता दीदियों को डोर टू डोर संग्रहण के दौरान दिए जाने हेतु प्रेरित किया। वार्ड क्रमांक 2 में नाली सफाई की व्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया। जिस पर उनके सामने ही सफाई प्रारंभ कराई गई। उन्होंने भविष्य में भी सप्ताह में 1 से 2 बार सफाई के लिए निर्देशित किया। जिसके 2 घंटे बाद ममता नगर स्थित मुक्कड़ पाईंट की सफाई का कार्य पूर्ण किया गया। उल्लेखनीय है कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत शहर में तथा अन्य नगरीय निकायों में अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
