Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » त्योहारी सीजन में बढ़ेगी पुलिस की सतर्कता, अपराध नियंत्रण को लेकर हुई क्राइम मीटिंग
    छत्तीसगढ़

    त्योहारी सीजन में बढ़ेगी पुलिस की सतर्कता, अपराध नियंत्रण को लेकर हुई क्राइम मीटिंग

    timesofcgBy timesofcgOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े त्यौहारों को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में हुई इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा ने की।
    मीटिंग में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने थाना क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त दिशा.निर्देश जारी किए।
    बैठक में विशेष रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी, गांजा, ड्रग्स और अवैध शराब बिक्री पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही होटल, ढाबा और लॉज की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया।
    हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाश, चाकूबाज और सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने को भी प्राथमिकता दी गई।
    पुलिस प्रशासन द्वारा नवा बिहान अभियान और जन-जागरूकता के तहत आम जनता को सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
    अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को संध्याकालीन और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की सख्त हिदायत दी। चौक-चौराहों में बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने पर भी बल दिया गया।
    शहर में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के साथ दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने और नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
    क्राइम मीटिंग में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, डीएसपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, डीएसपी श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.