राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के अधिकारियों एवं बैंकर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस योजना से जनमानस को लाभान्वित करने के लिए उन्हें अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना अंतर्गत पंजीयन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की इस महती योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्धता एवं सक्रियतापूर्वक कार्य करें। इसकी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। बिजली की बचत होने पर तथा निःशुल्क बिजली मिलने पर इसके दूगामी प्रभाव पड़ेगा। बिजली का बिल शून्य हो जाएगा और लोगों के जीवन में परिवर्तन आयेगा। उन्होंने कहा कि आवासीय कालोनी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनसामान्य को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सभी सहायक अभियंता सीएसईबी को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए तथा ऐसे वेंडर जो कार्य में लापरवाही करें, उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सहायक अभियंता सीएसईबी के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वेंडर को छोटे स्तर तथा बड़े स्तर पर योजना अंतर्गत सोलर पैनल लगाने के लिए कहा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत पंजीयन तथा वेंडर सलेक्शन लगातार करने कहा। आवासीय परिसर में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाईन है एवं आवेदक स्वयं वेंडर का चयन कर सकते है। रूफटॉप सोलर प्लांट का ग्रिड से संयोजन नेटमिटरिंग के माध्यम से बिजली के उपयोग के संबंध में जानकारी ले सकते है। इससे उपभोक्ताओं को अतिरिकत आय भी प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित मुकेश साहू, लीड बैंक मैनेजर मुनिष शर्मा सहित बैंकर्स उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
