राजनांदगांव। थाना छुरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। यह कार्रवाई दीवानटोला गांव में दीवाली पर्व के दौरान हुई लडाई-झगड़े और पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद के बाद की गई।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन में थाना क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
आरोपी जय प्रकाश रात्रे उर्फ जेपी (21), हुसैन कुमार बांधे (20) और नितेश कुमार टोडर (20) को मौके से गिरफ्तार कर लोकशांति भंग होने के अंदेशा के आधार पर उनके खिलाफ धारा 170/126, 135 (3) बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। सभी आरोपियों को माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया में पेश किया जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
