राजनांदगांव। नगर निगम ने शहर में घुमंतू मवेशियों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को निगम की टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और शिकायत प्राप्त स्थानों पर अभियान चलाते हुए 18 मवेशियों को पकड़कर रेवाड़ीह कांजी हाउस में रखा। यहां उन्हें मंडी से बचे फल और सब्जियों का पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि कई पशुपालक अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पशु मालिकों की सजगता से ही इस खतरे को रोका जा सकता है।
आज की कार्रवाई के दौरान बसंतपुर क्लब चौक, महामाया चौक, गंज मंडी चौक, नंदई चौक, कुआं चौक, चौखड़िया पारा, रेवाड़ीह चौक और अंबेडकर चौक हाईवे रोड से मवेशियों को पकड़ा गया। पकड़े गए मवेशियों को कांजी हाउस में रखा गया, जहां उन्हें पौष्टिक आहार के साथ-साथ बीमार मवेशियों का इलाज गौशाला पिंजरापोल में कराया जा रहा है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए मवेशियों को 570-570 रुपये अर्थदंड जमा करने के बाद ही मालिकों को सौंपा जाएगा। आयुक्त ने पशु मालिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को बांधकर रखें, ताकि शहर में यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका न बढ़े।
रात के समय भी नगर निगम का अमला चौक-चौराहों पर गश्त कर रहा है और खुले में घूमते मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई जारी है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
