Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
CG : कलेक्टर ने किया छिंदडांड धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

मौसम की स्थिति के अनुसार उचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश

कोरिया  प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने छिंदडांड में धान खरीदी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से बात कर उनसे उपार्जन केंद्र की व्यवस्थओ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केंद्र में आए किसानों के धान को तौल कर देखा तथा अब तक हुए कुल धान खरीदी एवं उठाव, धान के रखरखाव, बारदाने की उपलब्धता, किसानों के पंजीयन आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को बेमौसम बारिश को मद्देनजर रखते हुए धान के स्टैकिंग हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका विशेष ध्यान दें की धान बेचने आए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

उन्होंने सहकारी समिति के अधिकारी कर्मचारियों से स्पष्ट और सही तरीके से धान खरीदी करने तथा महत्वपूर्ण जानकारी को प्रतिदिन चस्पा करने निर्देश दिए। गौरतलब है कि जिले में धान खरीदी हेतु 18 समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जहां अब तक कुल 216 किसानों से 10131.2 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

The post CG : कलेक्टर ने किया छिंदडांड धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=117178