Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
CG BJP: पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी,पूर्व मंत्री की बहन BJP में शामिल

बिलासपुर/रायपुर।कांकेर से पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी, सीपत से पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, बिलासपुर के संतोष कौशिक और सतनाम पंथ गुरु विजय गुरु की पुत्री प्रियंका गुरु समेत कइयों ने बीजेपी प्रवेश कर लिया है।कांग्रेस को विदा कर बीजेपी में शामिल होने वालों की लिस्ट में दंतेवाड़ा के ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना भी है। बीजेपी ने एक कार्यक्रम में इन सभी को बीजेपी प्रवेश कराया है।

कांकेर विधानसभा से 2018 से 2023 तक विधायक रहे शिशुपाल सोरी की राजनीतिक पहचान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद क़रीबियों के रुप में भी है। शिशुपाल सोरी प्रमोटी आईएएस थे जो सेवा के बाद राजनीति में आ गए।2023 के विधानसभा चुनाव में शिशुपाल सोरी की टिकट कांग्रेस ने काट दी थी।चंद्रप्रकाश बाजपेयी सीपत से कांग्रेस विधायक रहे हैं। बिलासपुर के संतोष कौशिक छजका से 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।इस समय संतोष कौशिक कांग्रेस के बिलासपुर लोकसभा समन्वयक के दायित्व को सम्हाल रहे थे।

बीजेपी प्रवेश करने वालों में सतनाम पंथ के गुरु विजय कुमार की बेटी प्रियंका गुरु भी हैं। प्रियंका गुरु का एक परिचय यह भी है कि वे भूपेश सरकार में पीएचई मंत्री रहे गुरु रुद्र कुमार की बहन हैं। इसके साथ ही दंतेवाड़ा ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए 3 दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान विष्णु यादव के साथ बिलासपुर, बेलतरा, बिल्हा और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के 30 से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।

बिलासपुर लोकसभा सीट से शुरू में विष्णु यादव को ही कांग्रेस से टिकट मिलने की चर्चा थी, लेकिन ऐन वक्त पर देवेंद्र यादव के नाम की घोषणा हो गई। इसके बाद से कांग्रेस में विरोध के स्वर सुनाई देने लगे। सबसे पहले पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष जगदीश कौशिक ने आमरण अनशन किया और इसके बाद विष्णु यादव कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने पहुंच गए। 2 दिन पहले पूर्व पार्षद अखिलेश चंद्र और प्रदीप वाजपेयी ने भी कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदा था।

https://www.cgwall.com/cg-bjp-close-to-former-chief-minister-former-ministers-sister-joins-bjp/