Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Congress को झटका,खरगे को लिखे पत्र में लवली ने कही यह बात

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में Congress को बड़ा झटका लगा है। अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है। उन्‍होंने इसके पीछे आम आदमी पार्टी से हुए गठबंधन को कारण बताया है।

लवली ने कहा कि आम आदमी पार्टी बनी ही थी कांग्रेस पर आरोप लगाकर, फिर उससे गठबंधन कैसे कर सकते हैं?खरगे को लिखे पत्र में लवली ने कहा, “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।”

लवली ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के रूप में उनके द्वारा लिए गए कई फैसलों पर एआईसीसी महासचिव (दिल्ली प्रभारी) ने वीटो कर दिया था।अरविंदर सिंह लवली को पिछले साल अगस्त में दिल्ली कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया था।

दिल्ली प्रदेश Congress अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी।

भाजपा का कहना है कि एक बार फिर टुकड़े-टुकड़े कांग्रेस का प्रमाण मिला है। कांग्रेस के पास देश के लिए कोई मिशन नहीं है, बल्कि कांग्रेस में केवल कन्फ्यूजन, कांट्रडिक्शन और डिवीजन है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा पर कहा, “कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस हाईकमान के रवैया से अपमानित होकर अपना त्यागपत्र दे रहे हैं। जिस कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) ने साफ कर दिया, उसी ‘आप’ को कांग्रेस हाईकमान ने माफ कर दिया।”

कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन कर लिया। जिन लोगों ने कहा कि शीला दीक्षित को जेल में डाल देंगे, उसी ‘आप’ के साथ कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए कांग्रेस कहती है कि यह पार्टी उग्रवादियों के साथ है, यह पार्टी भ्रष्टाचारी है, लेकिन दिल्ली में इस पार्टी के साथ दोस्ती करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह के उम्मीदवार दिल्ली पर थोपे हैं, वे ऐसे उम्मीदवार हैं जो अपने ही घर से चुनाव नहीं जीत पाए। ऐसे लोग दिल्ली में लाए गए, जिनका दिल्ली से कोई कनेक्शन नहीं है। यह उम्मीदवार केवल दिल्ली पर थोपे गए हैं। यह लोग नक्सलियों को शहीद बताते हैं।

उदित राज जैसे उम्मीदवार सनातन को गाली देते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में कुछ कर नहीं पाई, इसका प्रमाण भी कांग्रेस के ही नेता दे रहे हैं।

हालांकि, कांग्रेस हाईकमान अपने नेताओं की बात नहीं सुन रहा। यही वजह है कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक पश्चिम से लेकर पूर्व तक एक-एक करके कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि जब कांग्रेस हाईकमान केवल अपने अस्तित्व के बारे में सोचता है और कार्यकर्ताओं की चिंता नहीं करता तो इस प्रकार की स्थिति का निर्माण होता है।

https://www.cgwall.com/lovely-said-this-in-a-letter-written-to-jhatkakharge-to-congress/