Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Curd benefits: दही के ये गुण आप नहीं जानते होंगे, वजन घटाने में भी कारगर है…

Curd Benefits : दही का सेवन खास कर गर्मियों में बढ़ जाता है। ठंडी तासीर की वजह से दही खाने का न केवल स्वाद बढ़ा देता है बल्कि विशेष गुणों के कारण डाइजेस्टिव याने पाचन तंत्र भी ठीक रखता है। यही वजह है कि दही, लस्सी या मठ्ठे की डिमांड गर्मी में काफी बढ़ जाती है। बता दें, दही सिर्फ पाचन तंत्र ठीक रखने में काम नहीं आता, इसके और भी ऐसे कई फायदे हैं, जो शायद आपको पता नहीं होगा।

पोषक तत्वों से भरा दही प्रोबायोटिक होता है। स्वादिष्ट और सुपाच्य दही शरीर की छोटी-बड़ी अनेक तकलीफ़ों को ठीक भी करता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं। गर्मियों में दही और छाछ या मठे का प्रयोग खूब होता हैं। इससे गर्मी की काॅमन प्राॅब्लम्स से निज़ात मिलती है। आइए दही के फायदे जानते हैं।

लू से बचाए

गर्मी के दिनों में लू लगने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। लू से बचने के लिए हमारे देश में दही का प्रयोग किया जाता रहा है। साथ ही अगर लू लग ही जाए, तब भी दही खाना चाहिए। जल्द आराम मिलता है।

वजन बढ़ने से रोके

आजकल फिटनेस का क्रेज़ जबरदस्त है। फिटनेस फ्रीक लोगों को आपने दही का विशेषकर प्रयोग करते देखा होगा। दरअसल 100 ग्राम दही में 11 ग्राम प्रोटीन होता है। अधिक प्रोटीन वाली डाइट लेने से पेट देर तक भरा रहता है। और बेवजह खाने की ओर ध्यान नहीं जाता। यह मांसपेशियों को भी दुरुस्त रखता है और पेट पर चर्बी नहीं जमने देता।

स्ट्राॅन्ग बोन्स के लिए बेस्ट फूड

दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यही नहीं इसमें कैल्शियम की मात्रा दूध से भी ज्यादा होती है। बहुत से लोग दूध पसंद नहीं करते। ऐसे में उन्हें दही ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इससे उन्हें भरपूर कैल्शियम मिलेगा। और ये तो सभी जानते हैं कि कैल्शियम हड्डियों के लिए ज़रूरी होता है। दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियों से जुड़ी बीमारियां जैसे ऑस्टियोपोरोसिस आदि से लड़ने में भी दही मददगार है।

पाचन होगा बढ़िया

दही नेचुरल प्रोबायोटिक है। यह हानिकारक जीवाणुओं को खत्म कर पाचन में सहायक लाभकारी जीवाणुओं को बढ़ाता है। इससे हमारा पाचन तंत्र अच्छे तरीके से काम करता है। साथ ही यह पेट की ऐंठन, सूजन और दर्द जैसी समस्याओं को ठीक करता है। इसलिए सदियों से हमारे यहां दस्त लगने की स्थिति में छाछ के सेवन की सलाह दी जाती है।

मेटाबोलिज्म बढ़ाता है दही

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जिससे पाचन क्षमता बेहतर होती है। इससे मेटाबोलिज्म भी बेहतर होता है। जिन लोगों का मेटाबोलिज्म बेहतर होता है उनके लिए वजन घटाना भी आसान होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है। दही के सेवन से हार्ट में होने वाले कोरोनरी आर्टरी डिसीज़ से बचाव किया जा सकता है।

मुंह के छाले ठीक करेगा दही

मुंह में छाले कई कारणों से हो सकते हैं। अगर ये पेट में गर्मी की वजह से हैं तो छाछ का सेवन करें।पेट की गर्मी दूर होगी और छालों से राहत मिलेगी। यही नहीं मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने पर भी छाले समाप्त हो जाते हैं।

लेक्टोज़ सूट न करे तो लें दही

बहुत से लोग दूध में पाए जाने वाले लैक्टोज के प्रति असहज होते हैं। ऐसे लोग दही खा सकते हैं क्योंकि दही के बैक्टीरिया लैक्टोज को लैक्टिक एसिड में बदल देते हैं। जिसे पचाना आसान होता है।

ब्यूटी पर्पज़ के लिए कमाल का है दही

दही का मास्क महिलाओं का पसंदीदा मास्क होता है। चेहरे पर दही से मसाज करने पर त्वचा मुलायम होती है, रूखापन दूर होता है और त्वचा पर निखार भी आता है। इससे सनबर्न और टैन हटाने में भी मदद मिलती है।इसका प्रयोग बालों में कंडीशनर के तौर पर भी किया जाता है।

https://npg.news/health/curd-benefits-garmi-me-dahi-rakhega-pachan-durust-vazan-ghatane-me-bhi-karega-madad-1239790