Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Durg News: तीन स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जारी किया आदेश

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 को दशहरा (महाअष्टमी/महानवमी) एवं शुक्रवार 1 नवम्बर 2024 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंक व कोषालय पर लागू नहीं होगा।

मालूम हो कि इसके पहले सरगुजा में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अवकाश रहेगा। सरगुजा कलेक्टर बिलास भोस्कर ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने स्थानीय अवकाश के तहत 22 जनवरी, दशहरा 11 अक्टूबर और शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस पर अवकाश दिया है। 

कोरिया में भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेशानुसार भाई-दूज 27 मार्च 2024, दशहरा (महानवमी) 11 अक्टूबर तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 01 नवंबर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

वहीँ, जांजगीर में वर्ष 2024 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मकर संक्रांति सोमवार 15 जनवरी, दशहरा (महानवमी) शुक्रवार 11 अक्टूबर और 01 नवम्बर दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) शुक्रवार को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंकों एवं कोषालय, उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

https://npg.news/bureaucrats/durg-news-teen-sthaniya-awakash-ghoshit-collector-richa-prakash-chaudhary-ne-jaari-kiya-adesh-1258397