Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Lok sabha election 2024 : BJP घोषणापत्र का गुजराती संस्करण जारी

गांधीनगर। लोकसभा चुनाव (Lok sabha election 2024) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र का गुजराती संस्करण राज्य में मतदान से दो सप्ताह पहले मंगलवार को यहां जारी किया गया। राज्य में भाजपा का एक उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में पार्टी के कार्यक्रमों और मतदाताओं से किए गए वादों का विवरण है।

इसे भी पढ़ें :-मायावती का कांग्रेस और भाजपा पर हमला, कहा- बसपा कहने में नहीं, करने में विश्वास रखती है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से ठीक पहले नयी दिल्ली में भाजपा के घोषणापत्र संकल्प पत्र का अनावरण किया था। पटेल और पाटिल ने तीन प्रचार गीत भी जारी किए जिनमें केंद्र की भाजपा सरकार और मोदी की प्रशंसा की गयी है। पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये गाने गुजरात में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बजाए जाएंगे।

राज्य की 26 लोकसभा सीट में से 25 के लिए एक ही चरण में सात मई को मतदान है। इस अवसर पर, पटेल और पाटिल ने मोदी की गारंटी रथ नामक वाहन को हरी झंडी दिखाई जिसे विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इस वाहन के जरिए लोगों को बड़ी स्क्रीन पर वीडियो क्लिप और भाजपा के प्रचार गीत दिखाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें :-RAIPUR: छत्तीसगढ़ के लिये गौरवपूर्ण क्षण, वैद्य हेमचंद मांझी को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से किया सम्मान

एक निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गुजरात की 25 लोकसभा सीट के लिए कुल 265 उम्मीदवार मैदान में हैं। सूरत से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल सोमवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गए। कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द होने और अन्य उम्मीदवारों के नाम वापस लिए जाने के बाद दलाल को इस सीट से निर्वाचित घोषित कर दिया गया। राज्य से प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर) और उनके कैबिनेट सहयोगी मनसुख मांडविया (पोरबंदर) तथा पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट) शामिल हैं।

The post Lok sabha election 2024 : BJP घोषणापत्र का गुजराती संस्करण जारी appeared first on Clipper28.

https://clipper28.com/hi/lok-sabha-election-2024-gujarati-version-of-bjp-manifesto-released/