Margashirsha Purnima 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का शुभ दिन 15 दिसंबर को पड़ रहा है। पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है .
Margashirsha Purnima 2024: इसे दान, पुण्य और पूजा-पाठ के लिए उत्तम समय माना जाता है। इस दिन का चांद न केवल आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण होता है.
Margashirsha Purnima 2024: बल्कि कई राशियों के जीवन में सुखद और सकारात्मक बदलाव भी लेकर आता है। आइए जानते हैं कि इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ साबित होगी और उनके जीवन में क्या नए बदलाव आएंगे।
कर्क राशि
Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा का चंद्रमा कर्क राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि का कारण बनेगा। इस दिन के बाद करियर में नए अवसर और पारिवारिक सहयोग मिलने की संभावना प्रबल है। बड़े भाई-बहनों का साथ आपको निर्णय लेने में मदद करेगा। वहीं, विदेश यात्रा की योजना बना रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के जीवन में मार्गशीर्ष पूर्णिमा संतुलन और सकारात्मकता लेकर आएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार और मित्रों के साथ यात्रा का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आप उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। दिसंबर के अंत तक धन लाभ के प्रबल योग हैं, जबकि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद का समय सुखद और समृद्धिदायक रहेगा। पूर्णिमा का चांद आपके विचारों में सकारात्मकता लाएगा और आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से लाभ मिलने की संभावना है। कला और अभिनय से जुड़े जातकों के लिए यह समय सफलता और पहचान का कारण बनेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह पूर्णिमा पारिवारिक खुशियां लेकर आएगी। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा और आप अपनी योजनाओं को घरवालों के साथ साझा करेंगे। प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता आएगी और विवाह संबंधी बातें भी आगे बढ़ सकती हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। धन और संपत्ति के मामलों में यह समय लाभकारी रहेगा। कुछ जातक नई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं, जबकि नव-विवाहित दंपतियों के जीवन में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।Margashirsha Purnima 2024