Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
MP की सुर्खियां: आज प्रदेश समेत देशभर में दिवाली, ओरछा जाएंगे सीएम मोहन और पूर्व CM शिवराज, BJP मीडिया सेंटर में रामधुन का आयोजन

शिखिल ब्यौहार, भोपाल। आज अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही हैं। 500 साल के बाद अयोध्या में श्री राम विराजेंगे। इसे लेकर प्रदेश समेत पूरे देश में आज दीपावली मनाई जाएगी। एमपी में सामाजिक और धार्मिक समेत अन्य संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। चित्रकूट, मैहर, ओरछा, उज्जैन समेत अन्य धार्मिक नगरियों में विशेष आयोजन किया जाएगा। राज्य के लगभग हर गांव हर कस्बे में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

ओरछा में सीएम मोहन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ओरछा दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9 बजे ओरछा के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:15 बजे श्री राम राजा मंदिर पहुंचकर स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। रामलला प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या धाम के लाइव टेलीकास्ट में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2: 45 बजे ओरछा से भोपाल पहुंचेंगे।

22 जनवरी महाकाल आरती: श्रीराम के स्वरूप में भगवान महाकाल का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

शिवराज सिंह भी जाएंगे ओरछा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज ओरछा जाएंगे। जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

रामधुन का आयोजन

भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में रामधुन का आयोजन किया जाएगा। जहां सफाई मित्रों का भी सम्मान होगा। सुबह 9:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जिसमें सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल होंगे।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले MP में मनाई गई ‘दिवाली’, BJP विधायक से लेकर मंत्री ने मनाया दीपोत्सव, भव्य आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान

MP MORNING NEWS

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Read More:-

https://lalluram.com/diwali-will-be-celebrated-in-mp-cm-mohan-and-former-cm-shivraj-will-go-to-orchha-ramdhun-will-be-organized-in-bjp-media-center/