Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
MP की सुर्खियां: शरद पूर्णिमा आज, अमित शाह 3 दिवसीय एमपी दौरे पर, प्रियंका बुंदेलखंड में भरेंगी हुंकार, CM शिवराज के दौरे जारी, BJP के दिग्गजों ने संभाली चुनावी कमान

शिखिल ब्यौहार, भोपाल। आज शरद पूर्णिमा के दिन नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। देर रात चंद्र ग्रहण भी है। चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। दोपहर 02.52 के बाद धार्मिक कार्य, खाना बनाने और खाने की मनाही होगी। ऐसे में चंद्र ग्रहण के मोक्ष के बाद खुले आसमान के नीचे आप खीर रख सकते हैं। चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को देर रात 01.05 से देर रात 02.22 तक रहेगा।

आज से तीन दिवसीय एमपी दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे सबसे पहले जबलपुर जाएंगे। जहां जबलपुर संभाग की बैठक करेंगे जिसमें 38 विधानसभा आती हैं। फिर छिंदवाडा जिले की जुन्नारदेव विधानसभा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे राजधानी पहुंचकर भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राजधानी में ही रात्रिकालीन विश्राम करेंगे। अमित शाह करीब तीन घंटे प्रदेश भाजपा कार्यालय में रहेंगे। रविवार को भोपाल से खजुराहो के लिए रवाना होंगे।

BJP में मचे सियासी घमासान के बीच अमित शाह की MP में एंट्री: बागियों की संभालेंगे बागडोर, नाराज नेताओं से होगी वन टू वन चर्चा 

प्रियंका गांधी का दमोह दौरा

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी। वे दमोह में जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 12:00 बजे महाराणा प्रताप ग्राउंड में महा जनसभा आयोजित की जाएगी। प्रियंका गांधी की जनसभा में प्रदेश के दिग्गज शामिल होंगे।

प्रियंका गांधी बुंदेलखंड की 26 सीटों पर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटी है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बुंदेलखंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था। 2018 के विधानसभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस को बुंदेलखंड 9 सीट और बीजेपी 15, सपा 1, बसपा 1 सीट मिली थी। उपचुनाव के बाद कांग्रेस के बुंदेलखंड में मात्र 6 सीट बची है।

MP Election 2023: CM शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मिर्ची बाबा, सपा ने बुधनी से दिया टिकट, जारी की 35 प्रत्याशियों की सूची  

प्रियंका गांधी का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम

प्रियंका गांधी सुबह 10.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगी। 10.50 बजे हेलीकाप्टर से जबलपुर जाएंगी। 11.20 बजे दमोह और वहां 11.45 बजे कांग्रेस द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से दमोह से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगी। दोपहर 1.40 बजे जबलपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

भाजपा के दिग्गजों ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी आज प्रदेश के कई जिलों के दौरे पर रहेंगे। सीएम शिवराज सिंह बुरहानपुर, धार, खरगोन, BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा छिंदवाड़ा, जबलपुर, और भोपाल, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक भोपाल, कैलाश विजयवर्गीय जबलपुर ग्रामीण, नरोत्तम मिश्रा सीहोर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

सीएम शिवराज का दौरा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तूफानी दौरे जारी हैं। CM आज बुरहानपुर, धार और खरगोन जाएंगे। 11.20 बजे बुरहानपुर के नेपानगर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1.10 बजे धार जिले के धरमपुरी और 2.25 बजे खरगोन जिले के महेश्वर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

MP BREAKING: BJP के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, PM मोदी, CM शिवराज, योगी आदित्यनाथ समेत ये 40 दिग्गज भरेंगे हुंकार

विष्णुदत्त शर्मा

वीडी शर्मा 12.40 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जबलपुर एयरपोर्ट पर स्वागत और अगवानी करेंगे। 12.50 बजे रघुनाथ शाह, शंकर शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 1.30 बजे जबलपुर में संभागीय बैठक में शामिल होंगे। 3.40 बजे छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में नंदलाल शोध स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.35 बजे भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय में नर्मदापुरम की संभागीय बैठक में शिरकत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक/कैलाश विजयवर्गीय

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक भोपाल की विभिन्न विधानसभाओं की बैठक में शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय 12 बजे जबलपुर ग्रामीण के मझौली विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 1.40 बजे पाटन विधानसभा के परिणिता मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। 3.05 बजे रूकमणि गार्डन में आयोजित सिहोरा मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 28 अक्टूबर को सीहोर में दोपहर 1 बजे पार्टी प्रत्याशी के नामांकन, रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे।

MP MORNING

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

https://lalluram.com/mp-bhopal-sharad-purnima-2023-amit-shah-and-priyanka-gandhi-madhya-pradesh-tour-cm-shivraj-stormy-tour-continues/