मनीषा त्रिपाठी, भोपाल। MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मंडला, जबलपुर, सीधी और शहडोल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी आदिवासी वोट बैंक पर फोकस करते हुए सभी वर्गों को साधने में जुटी हुई है। दोपहर 12ः20 बजे सीएम जबलपुर स्टेट हैंगर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे। दोपहर 12ः45 बजे मंडला में रपटा घाट पर मां नर्मदा का दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 2ः10 बजे शहडोल में जनसभा में शामिल होंगे। दोपहर 3ः30 बजे सीधी जिले के चुरहट में जनासभा में शामिल होंगे। शाम 4ः30 बजे जबलपुर के सीहोरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश आएंगे। मंडला और कटनी में आज वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। आदिवासी वोटरों पर बीजेपी फोकस कर रही है। मध्यप्रदेश में 22% आदिवासी वोटर है। बता दें कि मंडला लोकसभा में राहुल गांधी के दौरे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी दौरे पर है। दोपहर 12.50 बजे मंडला के रपटा घाट पर मॉ नर्मदा के दर्शन कर पूजन-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.10 बजे विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मऊगंज और सतना में जनसभा को संबोधित करेंगे।
11 अप्रैल महाकाल आरती: कण-कण में महादेव, घर बैठे यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन
चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में माता का पंचामृत से अभिषेक हुआ। साथ ही 16 श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिरों में जयकारे लग रहे हैं। तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना होती है।
किसानों के लिए मुसीबत बनी बेमौसम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ओला वृष्टि का अलर्ट
मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गर्मी में बारिश के मौसम जैसा माहौल नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम समेत 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में ओले गिरने की आशंका भी जताई गई है। दो-तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। बेमौसम बारिश की वजह से किसान परेशान है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H