शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र का आज 6वां दिन है। सदन में जबलपुर में नर्मदा नदी में प्रदूषण का मुद्दा उठेगा। मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति घोटाले पर ध्यान आकर्षण और भिंड नगर पालिका घोटाले का मुद्दा गरमाएगा। यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर हुए बल प्रयोग का मामला भी कांग्रेस उठाएगी।
कांग्रेसी विधायकों ने फसलों के नुकसान की राशि नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया है। आज विधानसभा में इस पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के बाद संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और गोविंद सिंह राजपूत पटल पर वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगे। 14 माननीय अलग-अलग विषयों पर ध्यान आकर्षण लेकर आएंगे। 53 माननीय अपने मुद्दों को सदन में उठाएंगे। ओला पाला से फसलों की क्षतिपूर्ति किसानों को मुआवजा नहीं दिए जाने के संबंध में चर्चा होगी।
आलेख : हर गरीब बेघर को घर का उपहार, गरीबों को मकान देने में मध्य प्रदेश आगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 10 बजे नीति आयोग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे लोधी समाज के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए जातीगत समीकरण साधने की कोशिश है।
मध्य प्रदेश समेत देशभर में आज बसंत पंचमी मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 50 स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी। भंडारे के आयोजन के साथ कई स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। राजधानी के भेल बरखेड़ा स्थित सरस्वती मंदिर में सबसे बड़ा आयोजन होगा। यहां पूजा अर्चना के साथ भंडारा भी होगा। आपको बता दें कि पिछले साल 25 स्थानों पर प्रतिमाएं विराजित की गईं थी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H